Wednesday, September 27, 2023

अयोध्या के श्री राम मंदिर में मुसलमानों को जाने की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से की अपील।

वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी ।
मुरादाबाद के पूर्व मेयर प्रत्याशी ने अयोध्या के श्री राम मंदिर में मुसलमानों को जाने की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से की अपील।
हाजी सगीर सईद खान पूर्व मेयर प्रत्याशी कांग्रेस नें गलशहीद स्थित कार्यालय पर बुधवार को मीटिंग के दौरान बताया कि अयोध्या में श्रीराम जी के मंदिर में मुसलमानों को भी दर्शन करने की अनुमति दी जाए।
बडे़ खुशी का अवसर है कि सुप्रीम कोर्ट के फैंसले के बाद अयोध्या में श्रीराम जी का भव्य मंदिर तैयार हो गया है, जिसका करोड़ों जनता की मेहनत से निर्माण किया गया है। श्री रामलला के इस भव्य राम जी के मंदिर में करोड़ों मुसलमानों की आस्था भी जुडी हुई है, मुसलमान भी पहले हिन्दू था इसलिए भारत के मुसलमानों को भी भगवान श्री राम जी के मंदिर में दर्शन करनें की अनुमति दी जाये, ताकि दुनिया भारत की एकता और सदभाव को देख कर सबक हासिल करें नफरतों के बाजार में मोहब्बत की सरकार की इस निति से देश विकास के रास्ते पर अग्रसर होगा। मुरादाबाद से सुनील दिवाकर की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।

मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...