Wednesday, January 25, 2023
श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी
बिलारी: श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुर काशी बिलारी में वंदना सभा के पश्चात भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश भर में मनाया जाता है इसी क्रम में बालिका शिक्षा प्रमुख श्रीमती मीनू यादव की देखरेख में प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्र की प्रेरणा से कन्या भारती एवं वंदना की बहनों के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरण हेतु रंगोली प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमें कला अध्यापक विजेंद्र वर्मा के द्वारा विकास यादव नितिन यादव कुमारी नेहा यादव पारुल सैनी एवं रंगोली प्रमुख राजवती यादव एवं भावना यादव के द्वारा कुमारी सीमा यादव रोशनी ठाकुर कोमल राघव ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया प्रातकाल वंदना सभा में प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने छात्र छात्राओं एवं आचार्य तथा कुछ अभिभावकों को 1 जनवरी 2023 से अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित कर जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो वह फार्म नंबर 6 भरकर मतदाता बन सकते हैं राष्ट्र की स्वस्थ परंपरा के लिए मतदान करना परम आवश्यक है कार्यक्रम में सभी आचार्य बंधुओं ने भाग लिया एवं सहयोग किया।
जागो मतदाता जागो।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...


No comments:
Post a Comment