Friday, December 2, 2022
सपा विधायक इरफान सोलंकी का कमिश्नर के सामने सरेंडर, महिला को धमकी देने और उसका घर जलाने का आरोप।
वाई आई एस न्यूज़। कानपुर । उत्तर प्रदेश ।
सपा विधायक इरफान सोलंकी का कमिश्नर के सामने सरेंडर, महिला को धमकी देने और उसका घर जलाने का आरोप।
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कानपुर (Kanpur) से विधायक और महिला को कथित रूप से परेशान करने के आरोप में फरार इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया।
बीते कुछ दिनों से फरार चल रहे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कानपुर (Kanpur) से विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इरफान सोलंकी के साथ उनके भाई रिजवान सोलंकी (Rizwan Solanki) ने भी सरेंडर कर दिया है. इससे पहले इरफान सोलंकी को मुंबई (Mumbai) में देखा गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थी।
सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने शुक्रवार को कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय के सामने सरेंडर कर दिया, पिछले महीने इरफान सोलंकी के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर केस दर्ज हुआ था, तब उनपर एक महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से सपा विधायक फरार चल रहे थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
महावीर प्रसाद मौर्य बने जन सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव।
महावीर प्रसाद मौर्य बने जन सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव। मुरादाबाद। 29 मार्च 2026 को आयोजित वंचित अधिकार रैली के दौरान सामाजिक न...
-
बिलारी: रानी प्रीतम कुंवर स्कूल सहसपुर, बिलारी के होनहारों को लायंस क्लब दिल्ली द्वारा सीबीएसई परीक्षा 2024-25 में 95% से अधिक अंक प्राप्त ...
-
कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत। आपको बता दें पकौड़ी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को कुत्ते के हमले को नजर अंदाज कर ...
-
तेजभान सिंह राघव बनें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपद मुरादाबाद के संयोजक। आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महें...


No comments:
Post a Comment