Saturday, November 19, 2022
किसानों ने आक्रोश में आकर डीसीओ मुरादाबाद का पुतला फूंका।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
किसानों ने आक्रोश में आकर डीसीओ मुरादाबाद का पुतला फूंका।
बिलारी के दोपहर के बाद जरगांव गन्ना क्रय केंद्र पर 4 दिन से चल रहे धरने को लेकर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष तेजभान सिंह ने किसानों की समस्या को लेकर डीसीओ मुरादाबाद गन्ना अधिकारी से बात की तो जिला गन्ना अधिकारी ने यह समस्या मेरे हाथ में नहीं है कह कर आने से मना कर दिया तो सभी किसानों में आक्रोश बढ़ गया और एलआईयू को सूचित कर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए डीसीओ मुरादाबाद गन्ना अधिकारी का पुतला दहन कर दिया ।
रामपुर के भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष आदेश कुमार शंख धार ने कहा यदि डीसीओ मुरादाबाद कल तक धरना स्थल पर नहीं आते हैं तो कल पूरे रामपुर जिले में नहीं बल्कि पूरे देश में डिसीओ मुरादाबाद का पुतला दहन किया जाएगा ।
धरना स्थल पर भारतीय किसान संघ के सभी पदाधिकारी व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जाति तोड़ो और समाज जोड़ो मुहिम के साथ जन आंदोलनों में सक्रिय रहे डॉ. राकेश रफीक।
जाति तोड़ो और समाज जोड़ो मुहिम के साथ जन आंदोलनों में सक्रिय रहे डॉ. राकेश रफीक। अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया, नाम से जातिगत प...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...



No comments:
Post a Comment