Wednesday, November 9, 2022
गुरु नानक देव जयंती पर आयोजित धर्म सभा में पहुंचे वाजिद हुसैन अंसारी।
बिलारी । वाई आई एस न्यूज़। YIS NEWS । MORADABAD । UP । गुरु नानक ने मानवता को संदेश दिया है, वह हमेशा याद रहेगा, गुरु नानक जी ने लोगों में मोहब्बत एक दूसरे का दर्द और सभी धर्मों का एक दूसरे को पालन करने की नसीहत दी थी, जिसके कारण ही आज पूरी दुनिया में गुरु नानक को लोग आदर भाव से देखते हैं।
यह बात कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य वाजिद हुसैन अंसारी एडवोकेट ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा बिलारी में आयोजित सर्व धर्म सभा में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा की आज जबकि इंसान के पास समय भी नहीं है, कि वह एक दूसरे से बात कर सके, ऐसे समय में सर्व धर्म समाज के लोग गुरुद्वारे में आकर अपने सिख भाइयों के साथ उनकी खुशी में शामिल होते हैं यह इस बात का निशानी है ,कि आज भी हमारे बिलारी की गंगा जमुनी तहजीब जिंदा है, और सभी धर्म के लोग आपस में यहां पर मोहब्बत से रहते हैं ,सभा में करतार सिंह, सतवंत सिंह, मोहनदास सिंह, अमरजीत सिंह, लखविंदर सिंह ,मोहम्मद आजम, आबिद हुसैन ,नासिर हुसैन ,गुरनाम सिंह ,आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जाति तोड़ो और समाज जोड़ो मुहिम के साथ जन आंदोलनों में सक्रिय रहे डॉ. राकेश रफीक।
जाति तोड़ो और समाज जोड़ो मुहिम के साथ जन आंदोलनों में सक्रिय रहे डॉ. राकेश रफीक। अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया, नाम से जातिगत प...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...

No comments:
Post a Comment