Wednesday, November 2, 2022
बिलारी नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों द्वारा बुधवार की साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन के कारण श्रमिक उत्पीड़न की समस्या को लेकर मिले सामाजिक कार्यकर्ता नागरिक मंच के संजय सक्सेना।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । YIS NEWS । UP ।
बिलारी नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों द्वारा बुधवार की साप्ताहिक बंदी के उल्लंघन के कारण श्रमिक उत्पीड़न की समस्या को लेकर ।
सामाजिक कार्यकर्ता नागरिक मंच के संयोजक संजय सक्सेना उप जिलाधिकारी राज बहादुर सिंह से मिले और उन्हें असंगठित क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे श्रमिकों के शोषण के बारे में अवगत कराया ।
ज्ञापन देते हुए बताया की बुधवार की साप्ताहिक बंदी में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलकर व्यवसाय करते हैं और काम करने वाली लेबर को बुलाते हैं ।
और शासनादेश के अनुरूप अवकाश के दिन का दोगुना वेतन नहीं देते और बंधक बना लेते हैं मुख्य शटर बंद करके साइड वाले रास्ते से व्यवसाय करते हैं ।
जिस कारण श्रमिकों का शोषण चरम पर है उप जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन के साथ-साथ शासनादेश की प्रतिलिपि भी दी ।
जिसमें उल्लेख है कि यदि श्रमिक को अवकाश के दिन काम पर बुलाया जाएगा तो उसे दोगुना वेतन देना होगा उप जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र श्रमिक उत्पीड़न रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई अमल में लाएंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...

No comments:
Post a Comment