Thursday, November 13, 2025

तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष कानूनी सहायता समिति के सदस्य नामित।

तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष कानूनी सहायता समिति के सदस्य नामित, आफाक हुसैन छह बार रह चुके हैं तहसील बार के अध्यक्ष। 
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के 6 बार अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता आफाक हुसैन एडवोकेट को तहसील प्रशासन की ओर से निशुल्क कानूनी सहायता समिति तहसील बिलारी का सदस्य नामित किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह बार एसोसिएशन पदाधिकारी की मौजूदगी में एसडीएम विनय कुमार सिंह ने आफाक हुसैन को इस आशय का पत्र सौंपा, पता चला है कि आफाक हुसैन ने जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों को इस संबंध में आवेदन किया था, बाद में तहसील बार एसोसिएशन बिलारी की कार्यकारिणी की बैठक में आफाक हुसैन को निशुल्क कानूनी सहायता समिति का सदस्य बनाए जाने की संस्तुति की गई थी। 

तहसील बार एसोसिएशन के प्रस्ताव के आधार पर एसडीएम बिलारी ने आफाक हुसैन को समिति का सदस्य नामित करने का पत्र जारी कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, महासचिव सुनील कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष भगवान शरन माथुर, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान आदि बार पदाधिकारियों ने समिति के नए नामित सदस्य आफाक हुसैन को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। आफाक हुसैन बीते लगभग 39 वर्षों से तहसील बिलारी में वकालत कर रहे हैं। पूर्व में भी अनेक वर्षों तक निशुल्क कानून सहायता समिति बिलारी के सदस्य रह चुके हैं। आफाक हुसैन नगर पालिका बिलारी समेत कई सरकारी संस्थाओं के विधिक सलाहकार भी हैं, एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में बीते 28 सालों से तहसील प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे आफाक हुसैन बिलारी प्रेस क्लब बिलारी के भी अध्यक्ष हैं।

Wednesday, November 12, 2025

पदाधिकारियों के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

पदाधिकारियों के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित। 
मुरादाबाद में खुशहालपुर रोड स्थित एसएस कान्वेंट स्कूल में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बरेली मंडल के अध्यक्ष और मुरादावाद मंडल के प्रभारी ब्रह्मानंद शर्मा ने अपनी सूझ बूझ और राष्ट्रीय सचिव डा.मुनीश शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा से सघन विचार विमर्श के वाद विजनौर के वर्तमात जिलाध्यक्ष संजय शर्मा को मंडल अध्यक्ष, बिजनौर के जिला महामंत्री सत्येंद्र शर्मा अंगिरस को बिजनौर का जिलाध्यक्ष, नवीन शर्मा को जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, श्रीकांत शर्मा को नगर अध्यक्ष मुरादाबाद पूर्व मंडल अध्यक्ष वागेश नंदन कौशिक को प्रदेश मंत्री, मुरादावाद के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा को मण्डलीय प्रचार मंत्री तथा एस के भारद्वाज नगर अध्यक्ष मुरादाबाद को मण्डलीय मंत्री बनाने हेतु प्रस्तावित किया, तीनों वरिष्ठ पदाधिकारीयों के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुये प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने उपरोक्त सभी पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया, तथा आशा व्यक्त की सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी सूझ बूझ और सामर्थ्य का उपयोग संगठन हित में उपयोग कर संगठन को मजबूत करेंगे और ब्राह्मण समाज की स्थिति को सुधारने में सहायक सिद्ध होंगे।
 प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल प्रभारी ब्रह्मानंद शर्मा को इस पुनीत कार्य हेतु धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट: सुनील दिवाकर 
वाईआईएस न्यूज़ चैनल जनपद मुरादाबाद।

Monday, November 10, 2025

रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने योगी की पुलिस पर कराया मुकदमा दर्ज।


ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर 
रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़िता ने योगी की पुलिस पर कराया मुकदमा दर्ज,

नामजद दरोगा रामोतार सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ हुआ मुकदमा, उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के उझानी थाने में हुआ मुकदमा दर्ज।

पुलिस सिपाही की पत्नी ने कई गंभीर धाराओं में कराया मुकदमा दर्ज।
रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ लगभग 8 धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज।
पीड़ित वादिनी ममता पत्नी ललित कुमार जनपद हाथरस ने कराया रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह, रामओतार सिंह दरोगा समेत एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

आपको बता दें तत्कालीन कोतवाल ओमकार सिंह उझानी थाना प्रभारी निरीक्षक जनपद बदायूं रहे थे, वहीं तत्कालीन दरोगा राम ओतार सिंह उझानी थाना जनपद बदायूं में तैनात थे, तभी पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से विवाद हुआ था, उसी दौरान पीड़िता की थाने में नहीं सुनी जा रही थी, पीड़िता लगातार अधिकारियों के चक्कर मार रही थी अधिकारी नहीं सुन रहे थे, मामले को दबाने में लगे थे, फिर भी पीड़िता दर-दर की ठोकर खा रही थी,

पुलिस सिपाही की पत्नी पीड़िता की तरफ से FIR मे कहा गया है कि दरोगा राम ओतार सिंह पर अश्लील हरकतें करना, गलत सलत  कमेंट करना, पीड़िता के पुलिस सिपाही पति को जान से मारने की नीयत से हमला करना, गंभीर चोट मारना आदि आरोप है उसी दौरान बरेली के एक अस्पताल में इलाज हुआ था।

पीड़िता ने तत्कालीन उझानी थाना प्रभारी ओमकार सिंह पर fir के तहत आरोप लगाया है प्रार्थना पत्र नहीं लिया सुनवाई नहीं की गई उल्टा थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे उसको उतार दिया गया फुटेज कैमरों से गायब कर दी गई ऐसे पीड़िता ने आरोप लगाए हैं।

दिनांक 5/11/25 समय लगभग 11:37 पर हुआ मुकदमा दर्ज।
 संगीन धाराए 307, 354 क, 354 घ, 504, 506, 34, 166a, 201 आदि धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज।

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने काशीराम जयंती व स्थापना दिवस मनाया।

मुरादाबाद/बिलारी: भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी द्वारा काशीराम की जयंती तथा छठा स्थापना दिवस बिलारी विधानसभा में बड़ी धूमधाम से मना...