Friday, August 15, 2025

सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक स्थानों पर किया ध्वजारोहण।



बिलारी। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने शुक्रवार को क्षेत्र के अनेक स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। 

सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने सर्वप्रथम शैक्षिक संस्थान नगर के डाक बंगला के निकट स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल बिलारी, मोहम्मद अली जौहर मोहम्मद इस्लाम इंटर कॉलेज बिलारी,  डी पॉल स्कूल सहसपुर, मोहम्मद इब्राहिमपुर टोल प्लाजा में पहुंचकर ध्वजारोहण किया।  
इसके अलावा ग्रामोदय महाविद्यालय अमरपुर काशी समेत कई स्थानों पर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर सहभागिता की।
डी पॉल स्कूल में हाई स्कूल और इंटर में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया।



No comments:

Post a Comment

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...