Friday, September 1, 2023
वायरल बुखार का प्रकोप: बिलारी के खंडौआ गांव में सीएचसी द्वारा लगाए गए कैंप में रोगियों का किया गया उपचार।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
वायरल बुखार का प्रकोप: बिलारी के खंडौआ गांव में सीएचसी द्वारा लगाए गए कैंप में रोगियों का किया गया उपचार।
क्षेत्र के गांव खंडौआ स्थित मनोकामना शिव मंदिर पर बुखार आदि के रोगी अधिक पाए गए, कैंप में 190 रोगियों का उपचार किया गया। गुरुवार को आयोजित कैंप में सीएमओ डॉ कुलदीप सिंह, एसीएमओ डॉ संजीव बेलवाल ने औचक निरीक्षण किया।
यहां पर शिविर की स्थिति का जायजा लिया और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हरिश्चंद्रा को निर्देशित किया, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां पर आवश्यक हो वहां कैंप लगाएं जाए।
इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हरिश्चंद्र ने बताया कि कैंप में 190 रोगी आए, जिनमें 127 रोगियों की जांच की गई, ज्यादातर रोगी बुखार, मलेरिया, जुकाम, खांसी, पेट दर्द, एलर्जी से संबंधित थे। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर राजेश उपाध्याय, डॉ बीके सिंह, चीफ फार्मासिस्ट आर पी वर्मा, ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी, सीएचओ मोहम्मद इमरान आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...




No comments:
Post a Comment