Friday, August 18, 2023
अंबेडकर संघ ने बिजनौर की गैंगरेप पीड़िता को 25 हजार की आर्थिक सहायता दी।
वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी ।
अंबेडकर संघ ने बिजनौर की गैंगरेप पीड़िता को 25 हजार की आर्थिक सहायता दी।
मुरादाबाद में 18 अगस्त 2023 को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचा, और बिजनौर जनपद की गैंगरेप पीड़िता से मिलने के बाद उसका हाल जाना तथा उसे परिजनों के माध्यम से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की और 13 अगस्त 2023 को बिजनौर के गांव मोमिनपुर दर्गो की 22 वर्षीय दलित लडकी पूनम का गांव के कुछ दबंगों ने पहले गैंगरेप किया उसके बाद हत्या करने के इरादे से उसे मारा पीटा तथा गंभीर चोटें पहुंचाई और मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए थे, परिवारजन द्वारा काफी तलाश करने पर पांचवे दिन लड़की गन्ने के खेत में मिली जो जीवित थी तथा उसे पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ ने पुलिस प्रशासन से गैंगरेप करने वाले दरिंदों पर एनएसए लगाने की मांग की है प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद मौर्य एव नेतराम सिंह, दौलत सिंह, जयप्रकाश सिंह, मेघराज सिंह एवं देवेंद्र सिंह एडवोकेट बिजनौर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: सुनील दिवाकर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...

No comments:
Post a Comment