Wednesday, June 21, 2023
ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की गई जान।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की गई जान, अधेड़ व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत।
बिलारी के राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन से चंदौसी रेलवे लाइन पर ग्राम सिहारी लता के नजदीक एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई, सूचना मिलने पर आरपीएफ तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
मृतक की जेब से प्राप्त हुए आधार कार्ड से मृतक की पहचान नेकपाल पुत्र प्यारेलाल उम्र 64 साल ग्राम दौरे जिला संभल के रूप में हुई ।
मृतक के जेब से एक मोबाइल भी प्राप्त हुआ जिस में उपस्थित नंबरों से घरवालों को सूचना दी ।
मौके पर पहुंचे घरवालों का रो रो कर बुरा हाल हुआ जा रहा था, घर वालों का कहना है कि मृतक नेकपाल दोपहर घर से दवा लेने बिलारी आया था तथा मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने काशीराम जयंती व स्थापना दिवस मनाया।
मुरादाबाद/बिलारी: भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी द्वारा काशीराम की जयंती तथा छठा स्थापना दिवस बिलारी विधानसभा में बड़ी धूमधाम से मना...
-
बिलारी: रानी प्रीतम कुंवर स्कूल सहसपुर, बिलारी के होनहारों को लायंस क्लब दिल्ली द्वारा सीबीएसई परीक्षा 2024-25 में 95% से अधिक अंक प्राप्त ...
-
कुत्ते के काटने से पकौड़ी ठेला वाले की उपचार के दौरान मौत। आपको बता दें पकौड़ी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को कुत्ते के हमले को नजर अंदाज कर ...
-
तेजभान सिंह राघव बनें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपद मुरादाबाद के संयोजक। आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महें...

No comments:
Post a Comment