Monday, June 19, 2023
सहकारिता की राजनीति के भीष्मपितामह कहे जाते थे नेता जी चौधरी रामकुंवर सिंह ......
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
स्वर्गीय चौधरी राम कुंवर सिंह (नेता जी) सनाई वाले
****************************************
आप एक साधारण किसान परिवार से थे।
छात्र जीवन में एस०एम० डिग्री कॉलेज चंदौसी में बी०एस०सी० (रसायन शास्त्र) से पढ़ाई पूरी करते हुए महामंत्री का चुनाव जीतकर राजनीति का शुभारंभ किया उसके बाद बिलारी मिल में केमिस्ट की नौकरी 3 महीने करने के बाद मिल के कर्मचारियों की मांगों को लेकर कर्मचारियों के साथ मिल मालिक के खिलाफ आंदोलन पर बैठ गए और फिर निचले वर्ग के शोषण के विरुद्ध समय-समय पर कई आंदोलनों का में जान फूंकते हुए आपने अपना राजनीतिक जीवन प्रारंभ किया और छवि इतनी साफ की पूरा जीवन राजनीति में रहने के बाद आज 96 वर्ष की आयु में आपका देहांत हुआ लेकिन एक भी आपराधिक या किसी अन्य प्रकार का आरोप(मुकदमा) तक आप पर नहीं था ।
चार बार 31-विधानसभा कुंदरकी से विधायक का चुनाव लड़े। (सहसपुर राजघराने से चुनावी मुकाबला रहने के कारण विजयी तो नहीं हो पाए लेकिन दांत खट्टे करने में कोई कसर नहीं छोड़ी )
49 साल भूमि विकास बैंक बिलारी के चेयरमैन रहे (ऐसा कीर्तिमान जिसको शायद ही कोई आने वाले समय में कोई पार कर पाए)
2 बार जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद के जिला चेयरमैन रहे
2 बार क्रय-विक्रय समिति चंदौसी के चेयरमैन रहे
18 साल बिलारी काउंसिल के चेयरमैन रहे
1 बार भूमि विकास बैंक के उत्तर प्रदेश में डायरेक्ट रहे
(उत्तर प्रदेश में मात्र 7 डायरेक्ट हुआ करते थे जिनमें से एक आप थे)
***************************************
ये उस दौर की बात थी जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्व० मुलायम सिंह यादव जी थे और वो अपने छोटे भाई शिवपाल यादव जी को भूमि विकास बैंक का प्रदेश में चेयरमैन बनवाने का मन बना चुके थे लेकिन चौधरी रामकुंवर सिंह नेता जी की सहकारिता में राजनीतिक पकड़ के डर के कारण नियम बदलकर तत्कालीन मुख्यमंत्री जी ने अपने छोटे भाई शिवपाल यादव जी को बिना चुनाव कराए प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त (नॉमिनेट) करना पड़ा वजह थी सहकारिता की राजनीति के भीष्मपितामह कहे जाने वाले नेता जी चौधरी रामकुंवर सिंह जी पर शिवपाल यादव जी से अधिक वोट होना।
ऐसे कितने किस्से हैं कि साधारण किसान परिवार से निकले नेता जी ने सत्ताधीशों और धनपतियों को अपनी सियासत के बल पर दिन में तारे दिखाने का कार्य किया।
बिलारी की राजनीति के एक युग का अंत आपके इस संसार को छोड़ कर जाने पर हुआ है।।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...

No comments:
Post a Comment