Wednesday, April 12, 2023

स्थानीय निकाय चुनाव में आई तेजी, शहला वाजिद ने खरीदा स्थानीय निकाय बिलारी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी के लिए पर्चा।

बिलारी। वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी ।
स्थानीय निकाय चुनाव में आई तेजी, शहला वाजिद ने खरीदा स्थानीय निकाय बिलारी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी के लिए पर्चा। आज शहला वाजिद के प्रतिनिधि एवं कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य वाजिद हुसैन अंसारी एडवोकेट ने अपनी पत्नी के लिए बिलारी नगरपालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए नामांकन हेतु पर्चा खरीदा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिलारी महोदय द्वारा नामांकन हेतु फार्म उपलब्ध कराया गया ,और सारी औपचारिकताएं इस संबंध में पूरी की गई , वाजिद अंसारी एडवोकेट के साथ उनके समर्थक नाजिम अली ,मोहम्मद साबिर ,अनवर हुसैन, नासिर हुसैन अंसारी, सोमपाल प्रजापति, अमरनाथ गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।

मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...