Tuesday, January 24, 2023
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एकजुट हुए युवा।
वाई आई एस न्यूज़। बिलारी । मुरादाबाद । यूपी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एकजुट हुए युवा।
बिलारी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर संभल रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में युवा देशभक्त अंकित यादव ने युवाओं से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे देशभक्त बनने की अपील की।
सोमवार की सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल व नगर के युवा एकजुट हुए जहां उन्होंने नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इसके उपरांत युवाओं को संबोधित करते हुए शाहबाद से मुख्य अतिथि के रूप में आए कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील यादव ने युवाओं से एकजुट होने की बात की और कहां कि यदि युवा वर्ग चाहे तो देश में बड़ा बदलाव कर सकता है आज देश के जनता आहत है हमें सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलकर देश को बुरी चीजों से आजाद कराना है। वही कार्यक्रम के आयोजक अंकित यादव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा हमें अपने जैसे देशभक्त युवाओं को जोड़कर एक बड़ा संगठन बनाना है और इस दौर की कथित आजादी को पीछे छोड़ असली आज़ादी यानी शहीदों के सपनों का भारत बनाना है इसके लिए नेताजी के पद चिन्हों पर चलकर काम करना होगा कार्यक्रम में रोहन देव समाजिक, गौरांश यादव,अरुण यादव,जीतू यादव,सुमित यादव,नानू भारद्वाज,विपिन सैनी शैलेंद्र सिंह, लोकेश यादव,पारस चौधरी, पंकज यादव, अवधेश यादव, तेजेंद्र यादव उदित यादव,पुष्पेंद्र यादव, आकाश यादव,दुर्गेश यादव,नीरज यादव,अर्पित यादव,अमित यादव, दीपक यादव,मेघ सिंह यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नोमान जमाल ने किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...

No comments:
Post a Comment