Saturday, January 7, 2023
जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।
वाई आई एस न्यूज़ । पौड़ी । उत्तराखण्ड ।
जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।
जिला निर्वाचन अधिकारी/मजिस्ट्रेट डा० आशीष चौहान ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम बेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वेयर हाउस में डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को गोदाम में रखी ईवीएम मशीन और वीवी पैट की जानकारी दी। उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
उन्होंने कार्यदाई संस्था आरईएस को निर्देशित किया कि ईवीएम कक्ष के दरवाजों के स्थित गैप को बंद करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि वेयर हाउस में फिनिशिंग कार्य को पूर्ण करते हुए निर्वाचन कार्यालय को भवन हस्तांतरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वहां तैनात फोर्स को समय-समय पर अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
शिवाली पत्रकार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
पहला रक्षासूत्र माता लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधा था, वैष्णवाचार्य धीरशांत-अर्द्धमौनी ने बताया रक्षाबंधन का पौराणिक महत्व।
पहला रक्षासूत्र माता लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधा था, वैष्णवाचार्य धीरशांत-अर्द्धमौनी ने बताया रक्षाबंधन का पौराणिक महत्व। मुराद...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...

No comments:
Post a Comment