Monday, January 16, 2023
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्राथमिक उपचार को लेकर दी गयी जानकारी।
वाई आई एस न्यूज़ । कोटद्वार । उत्तराखंड ।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्राथमिक उपचार को लेकर दी गयी जानकारी।
कोटद्वार। वर्तमान समय में वाहन चालकों द्वारा लापरवाही, ओवर स्पीड़, ओवर टेक एवं शराब पीकर वाहन चलानेआदि के कारण बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं से कई बार घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार समय से न मिलने के कारण मौके पर ही मौत हो जाती है।
आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में आज सड़क सुरक्षा सुरक्षा के तीसरे दिन कोटद्वार में यातायात निरीक्षक शिव कुमार एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज कोटद्वार में एनसीसी कैडेटों को सड़क दुर्घटना में प्राथमिक उपचार के दौरान क्या करें क्या न करें? वैकल्पिक स्ट्रेचर बनाना, विक्टिम मूविंग एंड लिफ्टिंग, स्पलिंट बांधना, रक्तस्राव रोकने के तरीके, सी.पी.आर, रोप रेस्क्यू आदि के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। साथ ही पुलिस द्वारा एनसीसी कैडेटों को यातायात पुलिस कार्टून जागरूकता बुक भी वितरित की गयी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...

No comments:
Post a Comment