Sunday, January 15, 2023
वाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक से मिलकर बताई समस्याएं।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
वाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक मोहम्मद फहीम इरफान से मिलकर बताई समस्याएं।
बिलारी नगर के डाक बंगला के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर शनिवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक मोहम्मद फहीम इरफान से मिलकर अनेक समस्याएं रखी।
इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को लगातार तीसरी बार महिला एवं बाल विकास संयुक्त संबंधी समिति में सदस्य नामित होने पर बधाइयां दी। साथ ही मकर संक्रांति के पर्व की भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान गज राम सिंह वाल्मीकि ने कहा कि वाल्मीकि समाज के पात्र लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित कराया जाए। साथ ही वाल्मीकि समाज के गरीब लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे है, उनके पात्रता के क्रम में चयन कराकर राशन कार्ड बनाया जाए।
इस अवसर पर राजू सिंह चौधरी, गज राम सिंह वाल्मीकि, कपिल राज वाल्मीकि, मास्टर सुरेश, रवि वाल्मीकि, राजाराम फौजी, सुदेश, ललित वाल्मीकि, राजीव वाल्मीकि, सुरेंद्र सिंह वाल्मीकि, सौरव वाल्मीकि, रविंद्र वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...




No comments:
Post a Comment