Saturday, December 24, 2022
किसान दिवस के रूप में मनाई सपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
किसान दिवस के रूप में मनाई
सपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती ।
चौधरी चरण सिंह के जीवन आदर्शों को अपनाने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीति किसानों व गरीबों को ऊपर उठाने की थी। उन्होंने हमेशा यह साबित करने की कोशिश की कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। चौधरी चरण सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए खेती पर बल दिया था। किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी वह गंभीर रहते थे। चौधरी चरण सिंह का कहना था कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान, मजदूर, गरीब सभी खुशहाल होंगे। इस दौरान चौधरी चरण सिंह के जीवन आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प कराया गया।
इस अवसर पर हाजी मौहम्मद उस्मान, रविन्द्र चौधरी, अतहर शाह नूरी, अमरेन्द्र चौधरी,अभिनव चौधरी, रामफल चौधरी, चीकू यादव, अरविंद सिंह ,चिराग अग्रवाल ,बबलू चौधरी, रमाकांत सैनी, गजरम सिंह, राजू वाल्मीकि, कपिल राज, आमिल सिद्दीकी, रियाज प्रधान, उस्मान अली ,खलील आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
स्पोर्टस फॉर स्कूल के तहत मंडल में धमाका: मुरादाबाद में क्रिकेट, रामपुर में हॉकी समेत 40 खेलों का आयोजन।
स्पोर्टस फॉर स्कूल के तहत मंडल में धमाका: मुरादाबाद में क्रिकेट, रामपुर में हॉकी समेत 40 खेलों का आयोजन। मुरादाबाद। मंडलीय संयुक...
-
बिलारी: रानी प्रीतम कुंवर स्कूल सहसपुर, बिलारी के होनहारों को लायंस क्लब दिल्ली द्वारा सीबीएसई परीक्षा 2024-25 में 95% से अधिक अंक प्राप्त ...
-
तेजभान सिंह राघव बनें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपद मुरादाबाद के संयोजक। आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महें...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...



No comments:
Post a Comment