Wednesday, December 21, 2022

हिन्दू कॉलेज की दो छात्राएँ सिमरन एवं सारिका करेंगी अखिल भारतीय अन्तरविश्वविद्यालयीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग।

वाई आई एस न्यूज । मुरादाबाद । यूपी । हिन्दू कॉलेज की दो छात्राएँ सिमरन एवं सारिका करेंगी अखिल भारतीय अन्तरविश्वविद्यालयीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग।
रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की अन्तरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्राओं को प्राचार्य डॉ सत्यव्रत सिंह रावत ने ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया। ये दोनों ही खिलाड़ी आगामी 26 से 29 दिसम्बर के मध्य के.आई.आई.टी भुवनेश्वर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी ।
क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ पंकज सिंह, मुख्य नियंता प्रो. ए.पी.सिंह एवं क्रीड़ा समिति के सभी सदस्य इस मौके पर उपस्थित रहे एवं खिलाडियों को आगामी प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...