Wednesday, November 30, 2022

मुरादाबाद में पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरेशी को फर्जी बिल मामले में हुई सात साल की सजा।

मुरादाबाद में पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरेशी को फर्जी बिल मामले में हुई सात साल की सजा।
हाजी इकराम कुरैशी जिले के कद्दावर नेता हैं, और जनता में लोकप्रिय भी, पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी को बिजली चोरी के मामले में एसीजेएम फोर कोर्ट नें 7 साल की सजा और 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
हाजी इकराम अखिलेश यादव सरकार में दर्जा मंत्री भी रहे, उनके खिलाफ 2 जून 2000 में विद्युत विभाग ने फर्जी रसीद बनाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि हाजी इकराम कुरैशी के ऊपर विद्युत बिल करीब 6 लाख 88 हजार 54 रुपए का था। हाजी इकराम और विद्युत विभाग के एसएसओ रामअवतार शर्मा ने मिलकर रुपये जमा करने की नकली रसीद बना ली थी।
एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट की विद्वान न्यायाधीश स्मिता गोस्वामी ने इस मामले में हाजी इकराम कुरैशी को सात साल की सजा सुनाई है। रिपोर्ट: सुनील दिवाकर

No comments:

Post a Comment

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...