Thursday, November 17, 2022
किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू।
वाई आई एस न्यूज़ । मुरादाबाद । यूपी ।
किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू।
बिलारी जरगांव क्रय केंद्र को जो पहले बिलारी शुगर मिल से संबद्ध था जो अब मझावली चीनी मिल से जोड़ दिया गया उसी के विरोध में आज भारतीय किसान संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।
किसानों ने आरोप लगाया कि वीनस शुगर मिल मझावली ने 2006 व 2007 का पिछला पेमेंट अभी तक नहीं किया है जिसमें सैकड़ों किसानों के लाखों रुपए बकाया हैं इसलिए हम किसान वीनस शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे ।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष तेजभान सिंह राघव ने किसानों के साथ विरोध जताते हुए कहा कि हम लोग धरना प्रदर्शन पर इसलिए बैठे हैं कि वीनस शुगर मिल मझावली ने 2006 व 2007 का पेमेंट अभी तक नहीं किया है फिर हम कैसे माने कि अगला पेमेंट किसान को समय से देगा ।
तथा वीनस शुगर मिल जरगांव गन्ना क्रय केंद्र से 25 किलोमीटर है जबकि लक्ष्मी शुगर मिल बिलारी मात्र 8 किलोमीटर है किसानों की परेशानी देखते हुए मांग की, कि वीनस शुगर मिल मझावली हम किसानों का पिछला पेमेंट दे और हमें लक्ष्मी शुगर मिल बिलारी से ही जुड़ा रहना है।
यह धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगे पूरी ना होगीं।
धरना प्रर्दशन में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष तेजभान सिंह राघव, प्रांत जैविक प्रमुख जुगनेश राघव, ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल यादव, गन्ना प्रमुख ऋषि पाल सिंह, अशोक यादव, राजवीर सिंह, शेर सिंह मीणा, विजयपाल सिंह, छत्रपाल सिंह, तिलक पाल सिंह आदि बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व किसान उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जाति तोड़ो और समाज जोड़ो मुहिम के साथ जन आंदोलनों में सक्रिय रहे डॉ. राकेश रफीक।
जाति तोड़ो और समाज जोड़ो मुहिम के साथ जन आंदोलनों में सक्रिय रहे डॉ. राकेश रफीक। अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया, नाम से जातिगत प...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...



No comments:
Post a Comment