Monday, October 17, 2022

मानवता: भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वाधान में बिलारी नगर में स्किन डिशेज से ग्रसित गौ माता को कराया दवाई का सेवन।

बिलारी। वाईआईएस न्यूज़। बिलारी आज भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वाधान में बिलारी नगर में योग शिक्षक निहाल सिंह लाठर के नेतृत्व में लंपी स्किन डिशेज से ग्रसित गौ माता को नगर बिलारी में घूम घूम कर आटे की लोई में रखकर होम्योपैथिक दवा का सेवन कराया गया । इस बीमारी की वजह से जिन गायों के शरीर में जख्म हो गए हैं उसमें स्प्रे भी किया गया, गौ माता सेवा कार्य में प्रमुख रूप से निहाल सिंह लाठर नागरिक मंच के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना, अग्रवाल सभा के महामंत्री अजय अग्रवाल एडवोकेट, गिरीश गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल उर्फ जीतू प्रमुख रूप से रहे। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारी ने कहा कि लंपी स्किन डिसीज से ग्रसित सभी गायों को दवाई देने का यह कार्य लगातार चलता रहेगा

No comments:

Post a Comment

सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों को मिले मृत्युदंड, कश्यप समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर की मांग।

बिलारी: मेरठ में सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर बिलारी में कश्यप समाज के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। भारी तादाद में कश्यप समा...