Sunday, April 5, 2026

महावीर प्रसाद मौर्य बने जन सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव।

महावीर प्रसाद मौर्य बने जन सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव।

मुरादाबाद। 29 मार्च 2026 को आयोजित वंचित अधिकार रैली के दौरान सामाजिक न्याय और दलित अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्षरत एवं पांच बार अखिल भारतीय अंबेडकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य ने जन सेवा दल की सदस्यता ग्रहण की है। लगभग दो दशक से निरंतर समाज सेवा एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले मौर्य के दल में शामिल होने से संगठन को नई मजबूती मिली है, उनके समर्पण अनुभव और संघर्षील व्यक्तित्व को देखते हुए जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक माननीय विनेश कर्पूरी ने उन्हें दल का राष्ट्रीय महासचिव एवं कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है। 

यह नियुक्ति राष्ट्रीय सचिव नेम सिंह बौद्ध की उपस्थिति एवं अनुशंसा में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को ओर तेज करने का संकल्प लिया गया। 
इस अवसर पर महावीर प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह जन सेवा दल के माध्यम से दलित पिछड़े एवं वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु और अधिक प्रभावी तरीके से कार्य करेंगे तथा संविधान के मूल्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। गम्मनपुरा कांड से सुर्खियों में वर्ष 2013 में थाना पाकबड़ा अब असमोली क्षेत्र के गम्मनपुरा निवासी चार दलित विजय सिंह, सूरज सिंह, जसवीर सिंह व मनोज की तलवार के अनीश बैल नाम के कुख्यात बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर निर्मित हत्या कर दी थी, यह आंदोलन मौर्य के नेतृत्व में हुआ था तभी से मौर्य सुर्खियों में आए थे और कप्तान साहब द्वारा सम्मानित किए गए। किसान सेवा समिति, वाल्मीकि समाज भाबाधस जैसे अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद द्वारा भी आशियाना निवासी एक निर्धन बच्चे को इलाज के दौरान मदद करने पर सम्मानित किए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अतुल्य कार्य किया। अब तक तकरीबन 100 से अधिक अति गरीब बच्चों का आरटीई के तहत सीएल गुप्ता वर्ल्ड जैसे अनेक स्कूलों में निःशुल्क एडमिशन करा चुके हैं। वहीं कैंसर पीड़ित की मदद भी की है। इतना ही नहीं अनेक गरीब व्यक्तियों की बेटियों की शादी एवं बीमार लोगों की मदद करने के साथ-साथ लाइनपार के हनुमान नगर निवासी एक अति गरीब कैंसर पीड़ित व्यक्ति की भी आर्थिक सहायता कर चुके हैं। कार्यक्रम में जन सेवा दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दल के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त महावीर प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मौर्य के नेतृत्व में संगठन ओर अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव नेम सिंह बौद्ध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कश्यप, मंडल प्रभारी राजवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जगन्नाथ सिंह, महानगर अध्यक्ष कुलवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह, मनोज कुमार, नगर विधानसभा अध्यक्ष लालता प्रसाद, जिला संगठन सचिव अमर सिंह, जिला सलाहकार अशोक कुमार, भौजपाल सिंह, युवा नेता जगदीप, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: सुनील दिवाकर 
Yis News channel moradabad.
Mo. 9411069355

भारतीय किसान संघ ने जैविक खेती का लिया संकल्प, भूमि सपोषण कार्यक्रम के माध्यम से दिया संदेश।

भारतीय किसान संघ ने जैविक खेती का लिया संकल्प, भूमि सपोषण कार्यक्रम के माध्यम से दिया संदेश।

मुरादाबाद के बुद्ध विहार में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय "विजय निकेतन" में आज भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें भारतीय किसान संघ के प्रांत पालक व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह डागर मुख्य अतिथि के रूप में रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा भारत मां व भगवान बलराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैविक खेती के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा गौ, गंगा व जैविक खेती के संवर्धन, संरक्षण की अपील की गई।
मुख्य अतिथि हरपाल सिंह डागर ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए ग्राम समिति के गठन पर जोर दिया तथा कार्यकताओं द्वारा जगह जगह से लाई गई खेतों की मिट्टी का पूजन किया गया व भूमि सपोषण कार्यक्रम मनाया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुरादाबाद चौधरी ओमवीर सिंह ने की तथा संचालन शिवराज सिंह राठी जिला उपाध्यक्ष ने किया।
बैठक में संगठन मंत्री सुनील कुमार, विभाग संगठन मंत्री रमेश चंद्र, मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, प्रांत मंत्री जितेंद्र चौधरी, प्रांत प्रचार प्रमुख तेजभान सिंह राघव, जिला कोष अध्यक्ष मुरादाबाद हेम चंद्र, जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, दीपक चौधरी, जिला प्रचार प्रमुख पवन कुमार कोहली, जिला युवा प्रमुख आकांश चौधरी, जिला जैविक प्रमुख, जिला गन्ना प्रमुख तथा जिला अध्यक्ष रामपुर वीरेश शर्मा, तथा डिलारी ब्लॉक अध्यक्ष उमेश यादव, छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष, बिलारी ब्लॉक प्रचार प्रमुख विजय यादव, सतनाम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महावीर प्रसाद मौर्य बने जन सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव।

महावीर प्रसाद मौर्य बने जन सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव। मुरादाबाद। 29 मार्च 2026 को आयोजित वंचित अधिकार रैली के दौरान सामाजिक न...