Tuesday, August 8, 2023
मुरादाबाद में भारतीय किसान संघ द्वारा एक संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
वाई आई एस न्यूज़। मुरादाबाद । यूपी ।
मुरादाबाद में भारतीय किसान संघ द्वारा एक संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
सोमवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे।
उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया।
इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष तेजभान सिंह ने बताया कि सरकार गठन से पूर्व अपने चुनावी संकल्प पत्र में किसान हित को देखते हुए किसानों की नलकूपों की बिजली फ्री करने का वादा किया था ।
सरकार गठन के बाद भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत के समस्त कार्यकर्ताओं के माध्यम से अनेकों ज्ञापन दिए गए।
लेकिन प्रदेश में किसानों की नलकूपों की बिजली अभी तक फ्री नहीं हुई है।
बताया कि किसान दुखी और संकट के साथ-साथ आक्रोशित हैं ।
कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो भारतीय किसान संघ बड़ा आंदोलन करेगा।
इस अवसर पर विभाग संघठन मंत्री रमेश जी, जिला मंत्री ओमवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हेम चंद सैनी, जिला प्रचार प्रमुख पवन कोहली, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास।
मुरादाबाद: बाजार गंज में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, 250 गणेश स्वरूपों का हुआ अधिवास। मुरादाबाद। बाजार गंज में गणेश महोत्...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...


No comments:
Post a Comment