Tuesday, January 24, 2023
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
बिलारी। महान क्रांतिकारी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विचारों को याद किया गया। उनके अनुरूप देश को बनाने का संकल्प लिया गया।
सोमवार को नगर के डाकबंगला के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान क्रांतिकारी नेता थे,उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा देकर युवाओं में आजादी के लिए जोश भर दिया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही राष्ट्र के प्रति अनेक त्याग और बलिदान भी किए थे।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अजय मलिक, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष इश्तियाक सैफी, नगीना मास्टर, निवर्तमान प्रदेश सचिव जयपाल सिंह सैनी,असलम मलिक, विकास कश्यप, हाजी राशिद, सरफराज, सदाकत अली, कय्यूम, अकरम सैफी, आमिल सिद्दीकी, जावेद, चीकू यादव, मोहसिन कमाल, जाकिर, आरिफ आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ईमानदारी और बेहतर कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं मनीष सक्सेना, अब संभालेंगे नागफनी थाने की कमान।
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
आज मंडल बिलारी में 30 बिलारी विधानसभा का जीएसटी बचत उत्सव व्यापारी सम्मेलन लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर बिलारी में संपन्न हुआ जिसम...
-
गौ माता की मृत्यु की सूचना पर श्रीराम गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओ ने प्रशासन की मदद से कराया गौ माता का अंतिम संस्कार। बीते ...


No comments:
Post a Comment