Tuesday, January 24, 2023
बहोरनपुर नरौली में लगा बूढ़े बाबा का मेला ।
वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी ।
बहोरनपुर नरौली में लगा बूढ़े बाबा का मेला
बिलारी। क्षेत्र के गांव बहोरनपुर नरौली में दो दिवसीय बूढ़े बाबा के मेले का शुभारंभ गांव के वयोवृद्ध प्रेमपाल सिंह ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र प्रताप सिंह गजेंद्र सिंह ने किया । मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी तथा तालाब में स्नान कर चर्म रोग से मुक्ति की प्रार्थना की l बच्चों ने चाट पकौड़ीओं का लुफ्त उठाया।
सोमवार को दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बूढ़े बाबा के स्थान पर सात प्रकार के अनाज का प्रसाद चढ़ाकर चर्म रोग से मुक्ति की प्रार्थना की l लोगों ने बूढ़े बाबा के थान पर धूप ,दीप ,लोंग व प्रसाद आदि चढ़ा कर उनसे सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में हर वर्ग के महिला -पुरुषों व बच्चों ने बूढ़े बाबा के थान पर स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ मेले में लगी दुकानों में जमकर खरीदारी की । वहीं बच्चों ने जंपिंग रिंग का लुफ्त उठाया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।
मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...
-
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर किया सम्मान। आज भारतीय किसान संघ के ...
-
नागफनी थाना प्रभारी बने, मनीष सक्सेना सिविल लाइन SHO हरीश वर्धन सिंह ईमानदारी और बेहतर कार्यश...
-
डी ए वी विद्यालय गांधीनगर में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती । सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प...


No comments:
Post a Comment