Thursday, January 19, 2023

नवनिर्मित आंगनबाडी केंद्र असालतपुर का किया लोकार्पण।

वाई आई एस न्यूज़ । बिलारी । मुरादाबाद । यूपी महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति के सदस्य मो फहीम इरफान ने नवनिर्मित आंगनबाडी केंद्र असालतपुर का किया लोकार्पण।
बिलारी। मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से बुद्धवार को बाल विकास विभाग बिलारी के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास संबधी संयुक्त समिति के सदस्य व बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने आंगनबाड़ी केन्द्र असालतपुर का उद्घटान किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुपमा शांडिल्य ने लाभार्थियों को संबोधित करते विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया व ग्राम प्रधान अशोक कुमार द्वारा कराये गए आंगनबाडी केंद्र के कार्यों की सराहना की ।
कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति के सदस्य व बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को पुष्पगुच्छ व शाल पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुपमा शांडिल्य ने विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
महिला बाल विकास संबधी संयुक्त समिति के सदस्य मो फहीम इरफान ने संबोधित करते हुये लाभार्थियों को कहा इस आंगनबाडी केंद्र की समस्त योजनाओं का लाभ जनमानस तक आंगनबाडी कार्यकत्री के माध्यम से आप तक पहुंच रहा है और आने वाले समय में हर संभव बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं को लाने का सतत प्रयास किया जाएगा। इस अवसर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान द्वारा 07 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म की गई, व उन्हें उचित स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुपमा शांडिल्य ने गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसवपूर्व जांच की जानकारी दी गई। सरकार बेहतर पोषण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करती है। इसके तहत प्रत्येक माह को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रथम त्रैमासिक की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई जाती है, गोदभराई दिवस मनाने को लेकर विभाग का उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा गर्भावस्था में खान-पान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान अतिरिक्त वसा की जरूरत को पूरा करने के लिए चिकनाई पूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करें। साथ ही जिन महिलाओं में खून की कमी हो, उन गर्भवती महिलाओं को बच्चे को जन्म देने से पहले 180 आयरन की गोलियां लेनी चाहिए और 180 ही जन्म के बाद। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनुपमा शांडिल्य 4 बच्चों का अन्नप्राशन कराया, इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, ग्राम प्रधान असालतपुर अशोक कुमार, मुज़ीब प्रधान, सद्दाम , भानु यादव, सौरभ यादव, शाहनवाज आलम, मुख्यसेविका नीलम यादव,ब्लॉक समन्वयक अतुल शर्मा, दीपक, सी थ्री संस्था की ब्लॉक समन्वयक राकमा बी, आंगनबाडी कार्यकत्री वीना, अनीता, गुलशन जहां, रेखा रीना, गीता, सहायिका वीणा, कमला,मौजूद रहीं,

No comments:

Post a Comment

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे, DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण।

मुरादाबाद में 26 और 30 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह, 560 जोड़ों के बंधन में बंधेंगे - DM-SSP ने किया स्थल का निरीक्षण। मुरादाबा...