Friday, January 16, 2026

सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों को मिले मृत्युदंड, कश्यप समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर की मांग।


बिलारी: मेरठ में सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर बिलारी में कश्यप समाज के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। भारी तादाद में कश्यप समाज के लोग पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे। जहां राज्यपाल को संबंधित ज्ञापन एसडीएम बिलारी को सौंपा।

गुरुवार को भारी तादाद में कश्यप समाज के लोग पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि मेरठ जनपद में सोनू कश्यप की हत्या हुई जो कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली है। निर्दयता के साथ निर्दोष व्यक्ति की हत्या की गई। 

ज्ञापन देकर कहा कि सोनू कश्यप हत्याकांड की निष्पक्ष बात और जांच कराई जाए। दोषियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। 
ज्ञापन देने वालों में ओंकार सिंह कश्यप, हरवीर कश्यप, भीमसेन, हरि सिंह, विपिन, सौरभ कश्यप, लाल सिंह कश्यप, आकाश कश्यप, महेश कश्यप, रामपाल कश्यप, जगदीश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Sunday, January 11, 2026

विश्व हिन्दू परिषद् के नेतृत्व में वजरंग दल संभल द्वारा डी के रिसोर्ट में शौर्य दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

रिपोर्ट: हर्षित शर्मा, ब्यूरो चीफ संभल YIS NEWS 
विश्व हिन्दू परिषद् के नेतृत्व में वजरंग दल संभल द्वारा डी के रिसोर्ट में शौर्य दिवस कार्यक्रम मनाया गया, कार्यक्रम में पधारे मुख्य वक्ता प्रान्त गौ रक्षा प्रमुख हेमंत राजपूत ने अपने उदवोधन में शौर्य दिवस की मेहत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को वताया कि शौर्य दिवस गीता जयंती के अवसर पर हिन्दू संस्कृति को जाग्रत करने, वजरंग दल द्वारा अखंड भारत के लिये किये जा रहे योगदान पर अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और जोश वनाये रखने के उद्देश्य के लिये मनाया जाता है।
वजरंग दल का कार्यकर्त्ता सिर्फ विहिप ही नहीं अखंड भारत की धरोहर है, उन्होंने हिन्दुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को इसका संज्ञान लेने का पाठ पढ़ाया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने आगे कहा कि यह देश सनातन का था, है और भविष्य में भी रहेगा, विधर्मियों ने इसे हमेशा तोड़ने और झुकाने की कोशिश की परन्तु इसे न कोई मिटा सका, न ही मिटा सकेगा. जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने अपने संवोधन में कहा कि संभल कल्कि नगरी है, सनातन का प्रतीक है. हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस जोश से अयोध्या में मंदिर वनाया उसे संभल के लिये भी और ऊर्जा के साथ वनाये रखते हुए शासन प्रसाशन का सहयोग करना है. विभाग संयोजक नितिन शर्मा ने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वजरंग दल देश का वल है, पूरा देश ही नहीं वल्कि पूरा विश्व हमारे कार्यकर्ताओं पर गौरवान्वित है ।
इस जोश और ऊर्जा को सनातन की स्थापना और जाति वर्गों से निकलकर एक रहने के लिये लगाना होगा. कार्यक्रम में प्रान्त सत्संग प्रमुख सुधीर त्यागी, प्रान्त सेवा कार्यकारिणी सदस्य अमित वार्ष्णेय सहित जिले तथा प्रखंड के सभी पदाधिकारी सहित वजरंग दल के सेकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भारत माता की जय, वन्दे मातरम और जय श्री राम के उद्घघोष से कार्यक्रम गुंजायमान रहा, कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा व्यापारी अर्चित गुप्ता द्वारा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया, कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक शक्ति शंकर ने किया. शौर्य प्रदर्शन के रूप में छोटे वच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

Thursday, January 8, 2026

बिलारी में 26 अधिवक्ताओं के ऑल इंडिया बार परीक्षा पास करने पर समारोह आयोजित।

बिलारी। तहसील बिलारी में विधि व्यवसाय कर रहे 26 अधिवक्ताओं ने ऑल इंडिया बार परीक्षा पास कर ली है जिसको लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर में खुशी का माहौल दिखाई दिया इन उत्तीर्ण अधिवक्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था साथ ही उनके वरिष्ठ अधिवक्ताओं में भी काफी खुशी दिखाई दी। तहसील बार एसोसिएशन ने बार के पूर्व अध्यक्ष आफाक हुसैन के चेंबर पर स्वागत समारोह का आयोजन किया। इन सभी अधिवक्ताओं को बार अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने मालाएँ पहनाकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम विनय कुमार सिंह ने कहा कि विधि व्यवसाय अत्यंत महत्वपूर्ण होने के साथ चुनौती भरा है सभी अधिवक्ताओं को चाहिए कि वह स्टडी करते रहें और स्वयं को अपडेट रखें इससे वह निरंतर सफलता की ओर बढ़ते जाएंगे। बार के संरक्षक रामकुमार सिंह यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में ज्ञान प्राप्त करने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है इसलिए सभी अधिवक्ता अपने सीनियर्स से मार्गदर्शन प्राप्त करते रहें ताकि वह विधि व्यवसाय में पारंगत बन सकें। छह मर्तबा बार के अध्यक्ष रहे आफाक हुसैन ने कहा कि इस बार काफी अधिक संख्या में हमारे नए अधिवक्ताओं ने ऑल इंडिया बार परीक्षा उत्तीर्ण करके अपनी प्रतिभा को साबित करके दिखाया है उन्होंने कहा कि बिना इस परीक्षा के अब कोई भी अधिवक्ता विधि व्यवसाय करने के योग्य नहीं है क्योंकि बार काउंसिल आफ यूपी का यह सख्त नियम है कि बिना सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस (सीओपी) नंबर के विधि व्यवसाय नहीं कर सकते। सचिव सुनील कुमार ने कहा कि हमारी तहसील में अधिकतर अधिवक्ताओं ने बार एग्जामिनेशन पास कर लिया है और जो गिने-चुने शेष हैं वह अगली बार की परीक्षा अवश्य पास कर लेंगे। सभी ने इनका स्वागत किया मिष्ठान वितरण भी किया गया।
ऑल इंडिया बार परीक्षा पास करने वाले अधिवक्ता- आतिफ कमाल, ताहिर हुसैन, अबुल हसन, योगेंद्र कुमार, कपिल चौधरी, इरफान मलिक, वेदराम मौर्य, मोहम्मद फैजान, अनिल कुमार,नासिर हुसैन, राहुल कुमार, कपिल कुमार शर्मा, शुभम राघव, सुमित चौधरी, श्रीओम सिंह, अखिलेश कुमार यादव, शुभम राघव,पुनीत कुमार, बंटी सिंह, शाहरुख मलिक, राजकुमार सिंह,, मोहम्मद तबरेज खान, बसर अली अशोक कुमार, अनुभव शर्मा, जाहिद मलिक आदि।

Tuesday, January 6, 2026

मौ० अजीम बने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव।

                    मौ० अज़ीम प्रदेश सचिव 
मौ० अजीम बने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव।


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित।
विधानसभा चुनावों के लिये पवन वर्मा के नेतृत्व में संगठन तैयार।

मौ० अजीम बने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव।

मेरठ। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की पश्चमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने अपनी प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की विगत 28 दिसंबर 2025 को प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। 

संगठन में सक्रिय व नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन वर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उसमे हर जाति व धर्म का सम्मान किया। 

अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अपनी नई टीम से पूरी ऊर्जा के साथ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का विस्तार करने व गांव-गांव प्रत्येक वार्ड में पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। 
 हद तक अपनी पुरानी टीम पर पुनः विश्वास जताया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कुछ और पार्टी के कर्मठ जुझारू और पार्टी के प्रति समर्पित पदाधिकारियों को 15 जनवरी 2026 तक कमेटी में रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 15 मार्च के आसपास लगाया जायेगा। 

प्रशिक्षण शिविर के अन्तिम दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय केबिनेट मंत्री चिराग पासवान को बुलाया जाएगा। कार्यालय प्रभारी अनिरूद्ध कुमार ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कमेटी निम्न प्रकार रहेगी।

पवन कुमार वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, राजीव गोयल प्रधान महासचिव, शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र त्यागी, सुनील दीक्षित, डॉ. जे.एस. तोमर प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदीप अरोड़ा, सिद्धार्थ, जितेन्द्र यादव, एस.के. झा, ओंकार सिंह भदोड़ा, मोती लाल सिंघानिया प्रदेश महासचिव, राकेश कुमार लोधी, सूफी अब्दुल वहाब, पवन कुमार, सुशील कुमार सिंह, मौ. अजीम प्रदेश सचिव, सुन्दर सिंह प्रधान, डा. हकीम बुराहन, श्याम चरण, अरशद खान, करण सिंह गौतम संगठन मंत्री, अतुल कुमार मीडिया प्रभारी, अनिरूद्ध कुमार कैम्प कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा।

सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों को मिले मृत्युदंड, कश्यप समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर की मांग।

बिलारी: मेरठ में सोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर बिलारी में कश्यप समाज के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। भारी तादाद में कश्यप समा...